फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The meritorious students of 10th and 12th will get the honor

10वीं और 12वी के मेधावियों को मिलेगा सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
The meritorious students of 10th and 12th will get the honor
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में अच्छे अंक लाने वाली छात्राओं का जिला प्रशासन सम्मान करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग से मेधावी छात्राओं की सूची महिला एवं बाल कल्याण विभाग को सौंप दी है। रक्षाबंधन के बाद इनको समानित किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले की टॉप टेन बालिकाओं को समानित किया जाएगा। मेधावी छात्राओं के सम्मान के लिए प्रति छात्र पांच हजार रूपये का बजट प्रदेश सरकार की ओर से पास किया गया है। इसमें जिले की 10 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 'बेटी—बचाओ,बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत छात्राओं को प्रत्येक जिलों में सम्मानित किया जा रहा है। डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि जिससे कि लोगों में बेटियों को पढ़ाने के लिए जागरूकता उत्पन्न होगी। शासन ने 'विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान' कार्यक्रम के तहत जिले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट में विशेष अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिसके तहत हर जिले से 10 छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र छात्राओं की सूची मिल गयी है।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा और एकाध दिन में आयोजन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed