फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The maximum temperature was 26, the wind reduced the feeling of heat

Ghaziabad News: 26 रहा अधिकतम तापमान, हवा ने कम किया गर्मी का अहसास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 26, the wind reduced the feeling of heat
सर्दी में गर्मी का एहसास.... गाजियाबाद बस अड्डे चौराहे पर तेज धूप से बचने के लिए - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आकर 26 व न्यूनतम तापमान बिना किसी बदलाव के 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही चटख धूप निकली, लेकिन 11 बजे के बाद हवा की गति पांच से बढ़कर 22 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। इससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। इससे शुक्रवार को आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, हवा की रफ्तार बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

आगे और बढ़ेगा तापमान, चिंतित किसान
मौसम वैज्ञानिक 15 फरवरी के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और इजाफा होने का दावा कर रहे हैं। बदल रहे मौसम के मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। गेहूं किसान उत्पादन को लेकर परेशान हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि पश्चिमी यूपी के अधिकांश किसान गेहूं की बुआई दिसंबर के अंत तक भी करते हैं। जो तापमान इस वक्त चल रहा है, उससे इसका बेहतर विकास होना मुश्किल है। निश्चित ही इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed