{"_id":"586809dd4f1c1b445ceed840","slug":"the-lines-were-cash-withdrawals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश निकालने को लगी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश निकालने को लगी लाइनें
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से हुई परेशानी नववर्ष के स्वागत में होने वाले जश्नों को फीकानहीं कर पाई। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लोगों ने जहां बैंक से कैश निकाला, वहीं जो एटीएम चालू थे, वहां लाइन लगाकर कैश निकाला गया। वैसे शहर के कई एटीएम वर्ष के अंत में भी सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सके।
केंद्र सरकार की नोटबंदी से लग रहा था कि इस बार नववर्ष का जश्न फीका रहेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। आबकारी और मनोरंजन कर विभाग से पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा लाइसेंस जारी हुए हैं। अकेले आबकारी विभाग से ही 60 से ज्यादा अस्थाई लाइसेंस जारी हुए। जबकि मनोरंजन कर विभाग से करीब 40 एनओसी जारी की गई।
एटीएम के बाहर लगी लाइनें
टीएचए में शनिवार शाम को नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए सुबह एटीएम पर लोगों की भीड़ रही। काफी संख्या में लोग एटीएम से कैश निकालने पहुंचे। लोगों को पैसा निकालने के लिए करीब बीस मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
शाम होते-होते एटीएम पर भी भीड़ खत्म हो गई। टीएचए की वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, कौशांबी, राजेंद्र नगर आदि स्थित एटीएम के बाहर सुबह से लंबी लाइनें लगी। लोगों ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने रात को परिवार के साथ निकलेंगे।
ऐसे में कैश की जरूरत पड़ेगी। अधिकतर एटीएम दो घंटे में ही खाली हो गए। उधर, शहरी क्षेत्र केएटीएम के बाहर भी लाइनें लगी। नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक, युनाइटेड बैंक, आरडीसी स्थित यस बैंक, करुर वैश्य बैंक, एसबीआई, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम से कैश निकला।
- बैंकों में रहा क्लोजिंग डे
दिसंबर का अंतिम दिन होने के कारण अधिकांश बैंकों में क्लोजिंग रही। बैंक अधिकारियों ने महीने के साथ ही वर्ष भर का लेखा-जोखा भी व्यवस्थित किया। वैसे क्लोजिंग डे पर बैंक खुलते हैं, लेकिन ग्राहकों का कामकाज नहीं होता है।
शनिवार को बैंकों ने कैश देने के लिए अलग से काउंटर लगाया। एचडीएफसी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर मोहित सिन्हा के मुताबिक ग्राहकों को निर्धारित 24 हजार और करंट एकाउंट खाताधारकों को 50 हजार दिया गया है।
- याहिया कुरैशी सम्मानित हुए
बैंक ऑफ बड़ौदा की घंटाघर शाखा ने नोटबंदी में जनहित में कार्य करने पर याहिया कुरैशी को सम्मानित किया है। बैंक के चीफ मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक याहिया ने ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यवस्था बनाई। उन्होंने लोगों को नोटबंदी के फायदे बताए और हर संभव मदद की।