फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The late monsoon, expected by 28

मानसून हुआ लेट, 28 तक आने की उम्मीद

Sun, 26 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The late monsoon, expected by 28
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती और लोकल फाल्टों के बीच अभी उमस भरी गर्मी तीन दिन और सताएगी। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में पहुंच चुके मानसून के ठिठक जाने से अब यहां मानसून 28 - 29 जून से पहले नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन


उधर, कई स्कूलों में नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में अब नौनिहालों को भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ रहा है। सोमवार से कई अन्य स्कूल भी समर वेकेशन के बाद खुल रहे हैं। गर्मी से शहर में बीमार लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। गाजियाबाद को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गर्मी से झुलस रहे गाजियाबाद में अब 28 के बाद ही झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 28 या 29 जून को मानसून गाजियाबाद समेत एनसीआर में दस्तक दे सकता है।

लखनऊ को कवर करने के बाद मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। 27 जून को इसके सक्रिय होकर दिल्ली की तरफ बढ़ने के आसार हैं। तब तक गर्मी और पूरब की ओर से चलने वाली हवाएं यूं ही परेशान करती रहेंगी।

मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि 21 जून को ही मानसून ने लखनऊ में दस्तक दे दी थी। सक्रियता कम होने की वजह से वह वहीं बना हुआ है। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी और शाम को बादल हो जाने की वजह से गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

दिन में भी अगर बादल रहे तो अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश के बाद अधिकतम तापमान नीचे खिसक जाएगा। हालांकि  आर्द्रता बनी रहेगी।

गर्मी से मरीजों की संख्या बढ़ी
 गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पेट की समस्याओं, फीवर और त्वचा रोगियों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगियों की संख्या में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

गर्मियों में सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी फुल है। इन अस्पतालों को मिलाकर रोजाना पांच हजार से अधिक मरीज पेट की समस्याओं के आ रहे हैं। कोलंबिया एशिया अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. मनीष काक ने बताया कि इस साल अप्रैल माह से ही गेस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल रोगियों की संख्या बढ़ने लगी थी। इसमें डायरिया, टायफायड और हेपेटाइटिस-ए और ई के रोगी बढ़े हैं।  

पसीने में नहाकर स्कूल पहुंचेंगे नौनिहाल
कई स्कूलों ने गर्मी की वजह से खुलने का टाइम बदल दिया है। गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने बताया कि पहले प्लानिंग थी कि सोमवार से स्कूल खोला जाए, लेकिन अब शेड्यूल को बदलना होगा।

सोमवार को 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को ही बुलाया जा रहा है। बाकी क्लास के बच्चे जुलाई से आएंगे। हालांकि डीडीपीएस स्कूल 27 जून से री-ओपन हो जाएगा। गर्मियों की छुट्टियों के बाद केंद्रीय विद्यालय एक सप्ताह पहले ही खुल चुका है। स्टूडेंट्स गर्मी से जूझते हुए पहुंच रहे हैं।

गर्मी में कटौती ने निकाला पसीना
 भीषण गर्मी में बिजली कटौती भी लोगों का पसीना बहा रही है। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ रहा है। इसको पूरा करना पावर कारपोरेशन के लिए मुश्किल हो रहा है।

कारपोरेशन के अफसरों के मुताबिक जिले में फिलहाल 970 मेगावाट बिजली की डिमांड है, जबकि आपूर्ति करीब 850 मेगावाट ही मिल पा रही है। 120 मेगावाट की कमी के चलते टीएचए, पुराना गाजियाबाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। इसके अलावा लोकल फॉल्ट और मेंटेनेंस के लिए शटडाउन और परेशानी बढ़ा रहे हैं।

आज लाइन पार की कालोनियों में पांच घंटे रहेगा पावर कट

साउथ साइट जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया का 33 केवी सब-स्टेशन रविवार को पांच घंटे बंद रहेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लेकर पावर कारपोरेशन इस सब-स्टेशन में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर बदलेगा।


एसडीओ अब्बास काजमी ने बताया कि इस दौरान भीमनगर, शाहबेरी, दादरी, चिपियाना, डूंडाहेड़ा और औद्योगिक क्षेत्र के कुछ ब्लाक में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ब्रेकर पुराने हो जाने के कारण इनके खराब होने का खतरा बना हुआ है। दो बजे तक मेंटेनेंस का काम पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed