फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The inspector named in the commission agent's suicide case has been suspended

आढ़ती की आत्महत्या में नामजद दरोगा निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The inspector named in the commission agent's suicide case has been suspended
साहिबाबाद नवीन फल-सब्जी मंडी के आढ़ती मसूरी के आकाशनगर निवासी योगेंद्र राघव की आत्महत्या के मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने रेलवे रोड चौकी प्रभारी लालचंद कन्नौजिया को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


25 जुलाई को फल कारोबारी योगेंद्र राघव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके बेटे अतुल राघव ने कारोबारी के व्यापारिक साझेदार राशिद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के 12वें दिन छह अगस्त को निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


योगेंद्र राघव साहिबाबाद सब्जी मंडी में बाबा भोलेनाथ फ्रूट एंड कंपनी के नाम से कारोबार करते थे। कारोबारी के बेटे अतुल राघव ने मुकदमे में बताया था कि पिता के साझेदार राशिद से कारोबार के हिसाब को लेकर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसाब को लेकर राशिद, उनके भाई सानू, कल्लू और साथी अतुल उनके पिता को मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप था कि रेलवे रोड चौकी प्रभारी लालचंद कन्नौजिया ने आरोपियों के साथ मिलकर उनके पिता को डराना शुरू कर दिया। हवालात में बंद भी किया।

इसके बाद से उनके पिता मानसिक तनाव में रहने लगे। 25 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उनके पिता योगेंद्र राघव ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर भेजी थी जो उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी।


इसके बाद दरोगा लालचंद कन्नौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दरोगा लालचंद कन्नौजिया को एक वर्ष पहले घड़ी के शोरूम में हुई चोरी के मामले में भी निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed