फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Hindu Raksha Dal staged a protest while stripped to the waist for the second consecutive day.

Ghaziabad News: हिंदू रक्षा दल ने दूसरे दिन अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Hindu Raksha Dal staged a protest while stripped to the waist for the second consecutive day.
31. लोनी में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता। संवाद
लोनी। बिजली कटौती के विरोध में बंथला-लोनी तहसील के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अर्धनग्न होकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दूसरे दिन कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। सुनवाई न होने पर संगठन के मंत्री अमित प्रजापति ने भूख हड़ताल शुरू की। वह संबंधित ऊर्जा निगम के अधिकारियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम अधिकारियों के बर्ताव से आक्रोशित होकर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित काफी तादाद में धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू रक्षा दल प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से शांतिपूर्ण धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक ऊर्जा निगम या कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारी लोनी की जनता को यह बताने में भी नाकाम हैं कि आखिर यहां की बदहाल विद्युत व्यवस्था का सुधार कब होगा। इसका जिम्मेदार कौन है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि वह लोग धरना खत्म कर घर चले जाएं, तो लापरवाह अधिकारी फिर से अघोषित बिजली कटौती शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब अस्थाई आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहिए। अधीक्षण अभियंता लोनी निशांत नवीन ने कहा कि लोनी क्षेत्र में 24 घंटे में सिर्फ 1:32 घंटे की कटौती हो रही है, उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों का कोई ज्ञापन या पत्र उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed