फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The heat wave intensifies, people are suffering due to rising mercury

Ghaziabad News: तपिश का कहर तेज, पारा चढ़ने से लोगों का हाल बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The heat wave intensifies, people are suffering due to rising mercury
गाजियाबाद। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही जिले में गर्मी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग छांव व ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति कम होने और लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हो रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजार में भीड़ कम हो रही है और लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे गर्मी और अधिक तीखी हो जाएगी।

अगले पांच दिनों के अनुमानित तापमान पर नजर डालें तो 17 और 18 तारीख को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 19 तारीख को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि 20 और 21 तारीख को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed