फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The havoc of speed a young man riding a bike fell into the river uncontrollably one died

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरे बाइक सवार युवक, एक की मौत

Thu, 29 Sep 2022 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 08:20 PM IST
सार

खुर्जा में बाइक सवार दो युवक रजवाहे में गिर गये। एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई  जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 

विज्ञापन
The havoc of speed a young man riding a bike fell into the river uncontrollably one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

खुर्जा में तेज बाइक सवार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गये। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मामला जिले के अरनियां क्षेत्र के गांव मीरपुर नागल का बताया जा रहा है।   

विज्ञापन


बुधवार रात गांव नागल निवासी राजेश(32) पुत्र हरिश्चंद्र और अंकुश पुत्र विजय बाइक द्वारा गभाना से गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव के निकट से निकल रहे रजवाहे में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में राजेश पानी में डूब गया। जबकि अंकुश के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने राजेश को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रजवाहे में उसकी तलाश कराई। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर राजेश का शव मिला।
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक तेज रफ्तार से चल रही थी। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक रजवाहे में गिर गई। थाना प्रभारी  सोमनाथ राय ने बताया कि मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed