फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl trapped in the trap of job lost eight lakh rupees

Ghaziabad News: नौकरी के झांसे में फंसी युवती ने गंवाए आठ लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The girl trapped in the trap of job lost eight lakh rupees
खोड़ा। थाना क्षेत्र की एक युवती ने ठग द्वारा दिए गए ऑनलाइन नौकरी के झांसे में फंसकर आठ लाख रुपये की रकम गंवा दी। टास्क पूरा करने पर युवती ने रुपये मांगे तो ठग ने फोन बंद कर दिया। युवती ने साइबर सेल को शिकायत देकर खोड़ा पुलिस को ठगी का मुकदमा कराया है। साइबर सेल ट्रांजेक्शन के आधार पर खातों की जांच कर रही है। युवती ने साइबर सेल और पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर मेसेज आया था, जिसमें ठग ने उसे पार्ट टाइम ऑनलाइन नौकरी मेें टास्क पूरा कर मोटी रकम मुनाफे के साथ कमाने का झांसा दिया। सबसे पहले ठग ने उसे फोन पर बात करके ग्रुप में जोड़ा और फिर अलग-अलग तरह के टास्क बताकर योजना बताई। युवती को सबसे पहले दो टास्क पूरा करने पर 300 रुपये मुनाफे दिए। तीसरी बार में एक हजार रुपये और फिर चौथी बार में 1400 रुपये दिए। इसके बाद ठग ने उनसे मोटी रकम लगाने के लिए कहा। वह ठग के झांसे में फंस गई और ज्यादा रुपये लगाने शुरू कर दिए। कई बार टास्क पूरे करने पर जब युवती ने ठग से अपना मुनाफा मांगा तो उसे रुपये ट्रांसफर करने के एवज में रुपये मांग लिए। आरोप है कि ठग ने उससे अलग-अलग खातों में 22 बार ट्रांजेक्शन करके आठ लाख आठ हजार रुपये ठग लिए। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि शिकायत के आधार पर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed