फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The first lunar eclipse of the year is taking place on Holi after 100 years.

Ghaziabad News: होली पर 100 साल बाद लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The first lunar eclipse of the year is taking place on Holi after 100 years.
गाजियाबाद। इस बार होली पर 100 साल बाद चंद्रग्रहण लग रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे से दोपहर 3: 02 मिनट तक उपच्छाया चंद्रग्रहण रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए एक घंटे 20 मिनट का मुहूर्त है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य लक्ष्मीकांत ने बताया कि रंगों के त्योहार पर न तो चंद्रग्रहण का प्रभाव होगा और न ही होलिका पर भद्रा का कोई असर। होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहा है। चंद्रग्रहण भी यहां दृश्य नहीं है। 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी और अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9.55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक रहेगी। होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:13 बजे मध्यरात्रि 12:33 बजे तक है।
विज्ञापन


सर्वार्थसिद्धि योग
24 मार्च को सुबह 7: 34 बजे से 25 मार्च सुबह 6:19 बजे तक।
पंचांग के अनुसार अगर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विशेष पर्व काल पर आता है तो यह नक्षत्र धन धान्य को वृद्धि करने वाला माना गया है।

शुभ होती है स्वर्ग और पातालवासिनी भद्रा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार स्वर्ग और पाताल वासिनी भद्रा शुभ होती है। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलोक वासिनी भद्रा अशुभ होती है। अगर होलिका पूजन के समय यह भद्रा है तो उस समय को त्याग करना चाहिए। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर 24 मार्च को भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी। इस समय पूजा पाठ करने से विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 को समाप्त होगा होलाष्टक
होलाष्टक शुरू हो चुका है। धार्मिक मान्यता में आस्था रखने वाले लोग अब आठ दिन तक कोई नया काम नहीं करेंगे। पंडित राजेश मिश्रा का कहना है कि इन दिनों में हनुमानजी की पूजा करने से विशेष लाभ होगा। होलाष्टक प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने में होली के आठ दिन पहले शुरू हो जाता है। इन दिनों हनुमानजी, भगवान विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा करने का विधान है।


होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च रात 11 बजकर 13 मिनट से 25 मार्च देर रात 12 बजकर 07 मिनट तक है। 24 मार्च को सुबह 9.55 से रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक भद्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed