{"_id":"578a85194f1c1b737e13ea21","slug":"the-female-passenger-seat-milky-and-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट को लेकर दूधियों और महिला यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट को लेकर दूधियों और महिला यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सीट को लेकर शनिवार को शाम दूधियों और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हंगामे में बदल गई। महिलाओं का आरोप था कि दूधियों ने उनके साथ अभद्रता की है।
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ को देखकर दूधिए भाग गए। महिलाएं कार्रवाई पर अड़ी रहीं और ट्रेन के सामने भी खड़ी हो गईं। जीआरपी ने समझाकर महिलाओं को शांत कराया। इस दौरान ट्रेन को स्टेशन से रवाना करने में 10 मिनट की देरी हुई।
दिल्ली से हाथरस जा रही ईएमयू ट्रेन से एक परिवार हाथरस जा रहा था। दिल्ली से ईएमयू रवाना होने के कुछ देर बाद कुछ दूधिए भी कोच में घुस आए और परिवार को सीट से उठाने लगे। परिवार की महिलाओं ने दूधियों का विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान परिवार के लोगों ने फोन पर रेलवे कंट्रोल रूट को मामले की सूचना दे दी। करीब पौने सात बजे ईएमयू के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफार्म पर जीआपी और आरपीएफ मौजूद थी।
जिन्हें देखते ही दूधिए भाग खड़े हुए, परिवार की महिलाओं ने दूधियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। तभी ट्रेन चलने से पहले हॉर्न की आवाज पर महिलाएं ट्रेन के सामने खड़ी हो गईं।
जिस पर जीआरपी और आरपीएफ उन्हें चौकी लेकर आया और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया और शिकायत ली। परिवार को दूसरी ट्रेन में बैठाकर हाथरस के लिए रवाना किया गया।