{"_id":"6a9333493f2102899c0ab6bd","slug":"the-district-magistrate-reviewed-preparations-to-tackle-swine-flu-and-inspected-a-10-bed-ward-at-mmg-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-965159-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिलाधिकारी ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी परखी, एमएमजी में 10 बेड का वार्ड देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिलाधिकारी ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी परखी, एमएमजी में 10 बेड का वार्ड देखा
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक ए में बनाए गए 10 बेड के स्वाइन फ्लू वार्ड के साथ इमरजेंसी और महिला वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को मरीजों की जांच और उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी में ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद महिला वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था का फीडबैक लिया।
डीएम ने ब्लॉक ए में बनाए गए 10 बेड के स्वाइन फ्लू वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं और दवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच से लेकर उपचार तक की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए मामलों और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। इस दौरान सीएमएस डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चरन सिंह और प्रबंधक डॉ. आरती मौजूद रहीं।