फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The district got 53rd position in mid-day meal

Ghaziabad News: मिड-डे मील में जिले को मिला 53वां स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The district got 53rd position in mid-day meal
गाजियाबाद। जिले को मध्याह्न भोजन में प्रदेश में 53वां स्थान मिला है। इसमें जिले में मिड-डे मील ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम पाई गई है।
विज्ञापन

जिले के कुल 530 विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। इसमें माध्यमिक और परिषदीय, दोनों स्कूल शामिल हैं जिनमें विद्यार्थियों की कुल संख्या 91,502 है। इसमें केवल 73.53 फीसदी विद्यार्थी ही भोजन ग्रहण कर रहे हैं जिसके कारण मध्याह्न भोजन प्रोजेक्ट में जिला काफी नीचे आया है। वहीं दस में से जिले को केवल चार नंबर मिले हैं। पिछले माह जिला 41वें स्थान पर था। एक सप्ताह पहले हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मिड-डे मील की खराब स्थिति पर नाराजगी भी जताई थी। बेसिक शिक्षा विभाग मध्याह्न भोजन का नोडल विभाग है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि कुछ माध्यमिक स्कूलों से मिड-डे मील का डाटा नहीं भरा जा रहा था जिसकी वजह से पोर्टल पर जिला पिछड़ गया। स्कूलों को निर्देशित किया गया है मिड-डे मील ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या सही से बताएं। परिषदीय स्कूलों में स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed