फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The deadline is over, the station work is still in limbo

Ghaziabad News: मियाद पूरी, स्टेशन का काम अभी अधर में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The deadline is over, the station work is still in limbo
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : संवाद
गाजियाबाद। अमृत भारत योजना के तहत चल रहा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का विकास कार्य ट्रेनों की लेट लतीफी की तरह धीमी गति का शिकार हो गया है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 में किया था। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 25 अगस्त 2025 की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, उससे आने वाले ढाई साल में भी काम पूरा होने की संभावना नहीं है। अभी तक महज 25 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए अनुमानित लागत 365 करोड़ में से करीब 65 करोड़ रकम ही खर्च हो पाई है। यह स्थिति तब है जब लगातार कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार लिखित और मौखिक हिदायत दे रहे हैं। लगातार उच्चाधिकारियों के स्तर से बैठकें भी हो रही हैं।
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्मों पर शुरुआत भी नहीं
शहर साइड में केवल एक बिल्डिंग और विजयनगर साइड में अधिकारियों के कार्यालय का काम चल रहा है। इसमें भी 50 फीसदी काम पूरा हो पाया है। इसको पूरा करने में भी एक साल का समय लगेगा। प्लेटफाॅर्म नंबर छह के पास निर्माण की अभी शुरुआत है और अन्य किसी प्लेटफॉर्म पर कोई भी काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को हो रही दिक्कत
गाजियाबाद स्टेशन पर रोजाना 80 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही रहती है। ये काम जब से शुरू हुआ है, तबसे यहां हर वक्त धूल उड़ती रहती है। स्टेशन को जाने वाले रास्ते पूरी तरह बदहाल हैं। पुराने निर्माण तोड़े जाने की वजह से कार्यालयों में काम भी नहीं हो पा रहा है। रेलवे कर्मचारी भी परेशान हैं। यात्रियों को बैठने और पीने के लिए पानी तक भी स्वच्छ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय टूटे पड़े हैं और वहां बदबू उठती रहती है। मामूली बूंदाबांदी में ही रास्ते में पानी भर जाता है। इससे यात्री टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। प्रतीक्षालय की स्थिति भी खराब है। शिकायत करने पर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य गतिमान होने की बात कहकर जिम्मेदार अपनी जवाबदेही से बचते हैं।

इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में कार्यदायी संस्था से पूछा जाएगा। तय समय सीमा में काम न करने पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed