फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The date has been fixed in the case of the former minister and the principal secretary.

Ghaziabad News: पूर्व मंत्री व प्रमुख सचिव के केस में लगी तारीख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The date has been fixed in the case of the former minister and the principal secretary.
गाजियाबाद। सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले से जुड़े पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा और प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्ला के मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश के ट्रांसफर के चलते दोनों मामलों की सुनवाई टाल दी गई। कोर्ट ने अनंत मिश्रा के मामले में अगली तारीख एक मई और प्रदीप शुक्ला के मामले में नौ जून तय की है।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार इस प्रकरण में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा और अन्य पर परिवार कल्याण विभाग में षड्यंत्र रचने का आरोप है कि विभाग का विभाजन कर प्रत्येक जिले में सीएमओ (परिवार कल्याण) के पद सृजित किए गए और एक सूची के आधार पर करीब 100 डॉक्टरों का चयन किया गया। इसके बदले प्रत्येक डॉक्टर से 15 से 20 लाख रुपये तक रिश्वत लेने की बात सामने आई थी। मामले का खुलासा होने पर सीबीआई ने जांच कर अनंत मिश्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

इसी अदालत में दूसरे मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्ला को भी एनआरएचएम घोटाले में आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है। शुक्रवार को प्रदीप शुक्ला अदालत में उपस्थित नहीं हुए और उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। दोनों ही मामलों में अब अगली तारीखों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed