फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The criminal who opened fire outside the hospital arrested

Ghaziabad News: अस्पताल के बाहर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
The criminal who opened fire outside the hospital arrested
लोनी। बंद फाटक के पास अस्पताल के बाहर बीती शुक्रवार को गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश का साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, स्कूटी और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने रात में निठौरा गांव अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाए दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली स्कूटी सवार एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम तोपेश उर्फ विनय ताेमर निवासी गीतांजलि विहार कॉलोनी बताया है। उसने अपने फरार साथी का नाम योगी उर्फ यश शर्मा निवासी बंथला लोनी बताया है। बदमाश ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात को उसने अपने साथी के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed