{"_id":"690fa0e18116e029b10351a1","slug":"the-conman-came-disguised-as-an-aghori-and-stole-the-gold-chain-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11979-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अघोरी बनकर आए टप्पेबाज, चुरा ले गए सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अघोरी बनकर आए टप्पेबाज, चुरा ले गए सोने की चेन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। दिल्ली के अशोक नगर निवासी नरेश कुमार से टप्पेबाजी करते हुए तीन लोगों ने उनकी सोने की चेन चुरा ली। वारदात पांच नवंबर को इंदिरापुरम से सेक्टर-62 जाने वाले मार्ग पर हुई। टप्पेबाज अघोरी की वेशभूषा में आए थे। बातों में उलझाकर चेन उतरवाई और मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर भाग गए। पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में नरेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से बुलंदशहर जा रहे थे। सेक्टर 62 के पास जब वह पहुंचे तब तीन अघोरी बनकर आए लोगों ने उनकी कार रुकवाई। उनसे 10 रुपये का दान मांगा और बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मनोकामना पूरी होने की बात कहकर सोने की चेन उतारने की बात कही। बातों में फंसकर उन्होंने चेन दे दी। इसके बाद एक आरोपी ने चेन को अपने मुंह में रखा और मंत्र पढ़ने लगा। कुछ देर बाद उनसे बिना पीछे मुड़कर देखे जाने को कहा। जब उन्होंने कार आगे बढ़ाई तब कुछ दूरी पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। वह वापस उस जगह पहुंचे लेकिन तब तक तीनों आरोपी मौके से भाग चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।