{"_id":"69dd53566f56d5b9550e3367","slug":"the-committee-is-monitoring-the-coordination-between-employees-and-the-company-it-will-be-easier-for-hardworking-workers-to-get-cylinders-shahibabad-news-c-30-gbd1036-863214-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कर्मचारियों और कंपनी के तालमेल पर समिति की नजर, प्रयासी कामगारों को सिलिंडर मिलना होगा सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कर्मचारियों और कंपनी के तालमेल पर समिति की नजर, प्रयासी कामगारों को सिलिंडर मिलना होगा सरल
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा में निजी कंपनियों के कर्मचारियों के विवाद और हिंसा के बाद गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। प्रशासन का दावा है कि हाल में इस प्रकार मामलों को लेकर बनाई समिति लगातार निजी कंपनियों के भी संपर्क में रहती है। किसी प्रकार के विवाद के लोगों को समय रहते ही हल किया जा रहा है। यहां विवाद की स्थिति नहीं है। हालांकि इस के बाद भी अधिकारी नजर रख रहे हैं। दूसरी तरफ उद्योग में कार्य करने वालों को गैस सिलिंडर मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार 4500 छाेटे सिलिंडर एजेंसियों पर आ चुके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि कामगारों को सिलिंडर को लेकर दिक्कत न हो इसके लिए सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्रों से मांगी कामगारों की सूची
कई उद्योगों की तरफ से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से कई कर्मचारियों के शहर छोड़ने की बात कही गई थी। उन्हें सिलिंडर मिले इसके लिए पूर्ति विभाग औद्योगिक क्षेत्रों से संगठनों से जानकारी मांग रहा है। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सिलिंडर की जरूरत के बारे में उद्योग सही जानकारी दे सकते हैं क्योंकि उनके पास इसका सही आंकड़ा होगा। इसी को ध्यान में रखकर सूची मांगी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र से सूची की जानकारी संबंधित एजेंसी को दी जाएगी। ताकि जरूरतमंदों को सिलिंडर मिले। इसके लिए सिर्फ उन्हें आधार कार्ड और 1500 रुपये देने होंगे। औद्योगिक क्षेत्र के साथ निर्माण कार्य की साइट पर कार्य करने वालों तक भी इसी प्रकार सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।