फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The colorful inauguration of the MP Sports Festival took place at Yamunapuram Stadium

Ghaziabad News: यमुनापुरम स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The colorful inauguration of the MP Sports Festival took place at Yamunapuram Stadium
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला क्रीड़ा​धिका
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का फिट युवा फॉर विकसित भारत के तहत रंगारंग शुभारंभ हुआ। इसके बाद दौड़, वाॅलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, जूडो, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में करीब 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिताओं के परिणाम 25 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल महोत्सव का सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं डीएम श्रुति ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। महोत्सव की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और संचालन भाजपा जिलामहामंत्री संजय गुर्जर ने किया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट और विकसित भारत की जो परिकल्पना रखी है, सांसद खेल महोत्सव उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा बुलंदशहर संयोजक धर्मेंद्र काली ने बताया कि शुक्रवार को यमुनापुरम स्टेडियम में दौड़, वाॅलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, जूडो कराटे, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल महोत्सव का प्रथम चरण 30 नवंबर तक ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होगा। दूसरा चरण एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर और अंतिम चरण 24 एवं 25 दिसंबर को लोकसभा स्तर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर समापन होगा।

इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। महोत्सव में जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, शिकारपुर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, सभासद सुखदेव शर्मा, त्रिभुवन नारायण व अजय कुमार और जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, भवतोष गुर्जर, शंभू सिंह राघव, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed