{"_id":"57e18caa4f1c1bff44a82c52","slug":"the-city-had-gathered-to-pay-homage-to-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा शहर
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आर्मी बेस कैंप में शहीद हुए जवानों को शहर में जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। गोविंदपुरम व स्वर्णजयंतीपुरम में अलग-अलग ब्लॉक से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। रेजिडेंट्स रात 8 बजे गोविंदपुरम सुखदेव चौक ई ब्लॉक बस स्टैंड पर एकजुट हुए।
विज्ञापन
यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए। अनुरागदीप कौशिक, जितेंद्र, योगेंद्र मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवा संघर्ष मोर्चा ने केडीपी चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजकुमार त्यागी, प्रभात, सुबोध त्यागी, भीष्म, पंकज, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मालीवाड़ा चौक पर यूपी उद्योग व्यापार मंडल मालीवाड़ा अध्यक्ष आकाश ठाकुर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने मोमबत्ती जला शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सुभाष छाबड़ा, मनवीर नागर, सौरभ जायसवाल, राजू छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
आनंद सेवा समिति के सदस्यों ने विजयनगर के संतोष अस्पताल के पास मोमबत्ती जला शहीदों को याद किया। समिति अध्यक्षा ममता सिंह, शिवानंद, परवेश गौतम, भारत, प्रमोद वाजपेयी, सुमन, संगीता, संध्या मौजूद रहीं। उधर मुस्लिम महासभा के कार्यालय से कैंडल मार्च करते हुए सभी लोग भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंचे।
इसके बाद पाक का पुतला फूंका गया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान मौजूद रहे। उधर मसूरी स्थित ‘दीवान हाउस’ में एक शोक सभा हुई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सांसद डा. रमेशचंद तोमर, डा. यामीन चौधरी रहे।