{"_id":"57c7278c4f1c1b417a2cb213","slug":"the-bike-fell-on-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक, लोगों ने चोटिल युवक को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर गिरी बाइक, लोगों ने चोटिल युवक को पहुंचाया अस्पताल
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर रेलवे फ्लाईओवर के साथ बने फुटपाथ की सड़क बुधवार को तेज बारिश में अचानक धंस गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक बाल-बाल बचा जबकि उसकी बाइक मलबे के साथ नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी।
बाइक सवार युवक ने बाइक से झाड़ियों में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान युवक घायल हो गया। उधर, वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर भी बारिश से सड़क धंस गई। जलभराव होने की वजह से कई वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल भी हुई।
साहिबाबाद स्थित श्याम पार्क एक्सटेंशन में आशीष पांडेय रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह मोहन नगर पर जाम होने पर वह रांग साइड होते हुए मोहन नगर फ्लाईओवर के साथ बने फुटपाथ से जाने लगे।
विज्ञापन
वह फ्लाईओवर पर रेलवे ट्रैक के ऊपर पहुंचे थे कि अचानक सड़क धंस गई। वह बाइक समेत नीचे जाने लगे। उन्होंने छलांग लगा दी और सड़क किनारे उगी झाड़ियों में जा गिरे। उनकी बाइक फुटपाथ के मलबे के साथ फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास जा गिरी।
बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें झाड़ियों से उठाया और अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर अशीष के चाचा भी मौके पर पहुंचे। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई थीं।
उधर, वसुंधरा में कुछ ही दिन पहले बुद्ध चौकी से कनावनी तक बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। बुधवार को हुई तेज बारिश में सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं, जिससे कई वाहन गिरने से बचे।