फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The attack by the Badars has created panic among the villagers

Ghaziabad News: बदरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
The attack by the Badars has created panic among the villagers
गढ़मुक्तेश्वर। बंदरों के लगातार हमले से बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। महिलाएं व बच्चे अकेले घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद भी अधिकारी इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी नरेश शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी, कटीरा, डहरा, अल्लीपुर व आसपास के कई गांवों में कटखने बंदर का आतंक छाया हुआ है। बंदर ने 30 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी किया।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बाद ब्लॉक और वन विभाग के अधिकारियों ने मथुरा से कलंदरों की टीम बुलाई। कलंदरों ने तीन दिन क्षेत्र में रुककर दर्जनों बंदर पकड़े। जिनमें कटखने बंदर को भी पकड़ने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ दिन क्षेत्र में शांति रही। लेकिन, एक बार फिर बंदरों ने ग्रामीणों पर हमले करना शुरू कर दिया है। शनिवार से मंगलवार तक बंदरों ने उनके साथ ही गांव के राजेंद्र और प्रमोद कुमार पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
बंदरों के हमले से ग्रामीण डरे हुए हैं। खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गाें की चिंता अधिक हो रही है। बंदर रात के समय घरों में घुसकर भी हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। जो परेशानी का सबसे बड़ा कारण बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर से जल्द से जल्द बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मजबूरन उन्हें तहसील मुख्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होना पडे़गा।


एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि वन विभाग और ब्लॉक के अधिकारियों को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता होने पर दोबारा कलंदरों की टीम बुलाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed