फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The apartment will train staff

कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाएगा रेलवे

Sat, 27 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The apartment will train staff
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
रेलवे कर्मचारी अब जर्जर मकानों में नहीं बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों में रहेंगे। रेलवे का सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट गाजियाबाद में 8 मंजिलें 3 टावरों का निर्माण करेगा। इन टावरों में 105 फ्लैट होंगे। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। जल्द ही फ्लैटों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, धोबीघाट आरओबी के डिजाइन के बीच रेलवे के अंग्रेजों के जमाने के मकान आ रहे हैं। धोबीघाट आरओबी का शिलान्यास हो जाने के बाद अब इस पर तेजी से काम शुरू होगा। इसके रास्ते में आ रहे अधिकांश मकानों को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारियों के लिए आवास की कमी पड़ गई है। इसके लिए अब रेलवे ने 105 फ्लैट बनाने की प्लानिंग की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आर्य नगर में दो और कोटगांव में एक रेजिडेंशियल टावर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 मंजिला इन टावरों का निर्माण पूरा कर रेलवे कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फ्लैटों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर डिजाइन पूर्व में ही तैयार कर लिया गया था। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। वर्ष 2018 में यह फ्लैट बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed