{"_id":"6856fe1d0e2e36dc97095e84","slug":"the-accused-who-escaped-in-the-encounter-was-arrested-after-one-and-a-half-months-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-6509-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुठभेड़ में बचकर भागा आरोपी डेढ़ माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुठभेड़ में बचकर भागा आरोपी डेढ़ माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने आठ मई की रात हुई मुठभेड़ में बचकर भागो आरोपी पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी निवासी गुलफराज खान उर्फ अतुल को 21 जून की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चेन व मोबाइल छिनैती के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस उसके साथी अदनान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी गुलफराज खान अपने दोस्त अदनान के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस के रोकने पर अदनान ने बाइक दूसरी तरफ मोड़कर भागने की कोशिश की। गाड़ी फिसलने पर अदनान ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान मौका मिलते ही आरोपी गुलफराज भाग निकला था। शनिवार को उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।