{"_id":"6af61dcfeade5b3fea081ab2","slug":"the-36-hour-nirjala-waterless-fast-will-commence-with-the-worship-of-the-sun-god-and-chhath-maiya-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26630-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना के साथ शुरू होगा 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना के साथ शुरू होगा 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व के पहले दिन व्रती पवित्र स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और पूरी शुद्धता के साथ सात्विक भोजन तैयार करेंगी। इस दिन लौकी की सब्जी का विशेष महत्व है। सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना के साथ शुरू होगा 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेंगे। नहाय खाय में व्रती अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी से तैयार भोजन पहले भगवान को अर्पित कर फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। घरों में विशेष साफ-सफाई रखी जाती है और भोजन में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल बृहस्पतिवार से ही बंद हो चुका है। छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की जाती है।
छठ व्रतियों से बातचीत
- वसुंधरा स्थित केएसएन सोसायटी निवासी वीना सिंह 20 सालों से छठ मैया की पूजा करती आ रही हैं। उनकी आस्था है छठी मैया में इसलिए परदेश में रहकर भी परंपरा को निभा रही हैं।
-- --
- वसुंधरा स्थित आकाशगंगा सोसायटी निवासी मंजू मनी त्रिपाठी पिछले 15 साल से छठ महापर्व कर रही हैं। वह बताती हैं कि छठी मैया ने उनकी हर मन्नत को पूरा किया है। श्रद्धालु जो भी मन से मांगते हैं छठी मैया पूरा करती हैं।
विज्ञापन
-- -- -
3. आम्रपाली विलेज सोसायटी निवासी दीपक बताते हैं कि उनकी पत्नी मोनिका आठ सालों से छठ का व्रत कर रही हैं। पहले उनकी दादी, मां और अब पत्नी छठ की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैँ।