{"_id":"57e973c24f1c1bf90a57543c","slug":"tha-will-disturb-those-three-days-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन टीएचए वालों को परेशान करेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन टीएचए वालों को परेशान करेगी बिजली
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज हाउस के पास एलिवेटेड रोड के नजदीक एचटी लाइन की शिफ्टिंग का काम अब 29 सितंबर से शुरू होगा। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से एक अक्तूबर रात 11 बजे तक एचटी लाइन शिफ्टिंग के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
शटडाउन के चलते बिजली कटौती की समस्या से बचने के लिए दिल्ली से 125 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का रास्ता भी साफ हो गया है। शटडाउन के साथ मौजूदा समय में बिजली की डिमांड अधिक होने से ट्रांस हिंडन की विभिन्न कालोनियों के लोगों को बीच-बीच में कटौती का सामना करना पड़ेगा।
ट्रांस हिंडन की वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम सहित विभिन्न कालोनियों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी होगी। पावर कारपोरेशन ने पहले 21 से 23 सितंबर तक एचटी लाइन शिफ्टिंग के चलते शटडाउन का निर्णय लिया था, लेकिन आखिरी वक्त में दिल्ली से 70 मेगावाट बिजली नहीं मिलने से लाइन शिफ्टिंग का फैसला रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
एसई एसबी यादव ने बताया कि अब बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से एक अक्तूबर रात 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। बता दें कि हज हाउस के पास एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है।
जहां पर रोड बननी हैं वहां पर विभाग की एचटी लाइन गुजर रही है। इस लाइन को शिफ्ट करके अन्य स्थान से निकाला जाना है। साथ ही यहां लगे बिजली के बड़े खंभे भी हटाए जाएंगे। इस कार्य के लिए मुरादनगर से साहिबाबाद जाने वाली एचटी लाइन को बंद किया जाएगा।