{"_id":"67c603c6e50cc0706707ddcb","slug":"textiles-factory-under-construction-sealed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-585342-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्माणाधीन टेक्सटाइल्स फैक्टरी को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्माणाधीन टेक्सटाइल्स फैक्टरी को किया सील
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जीडीए की टीम ने मोदीनगर के जलालाबाद में 450 वर्गमीटर में निर्माणाधीन बालाजी टेक्सटाइल्स फैक्टरी को सील कर दिया। इसी के साथ ही इस क्षेत्र में बन रहे तीन और निर्माणों पर सील लगा दिया। अधिकारियों का कहना है कि नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। वहीं, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध कॉलोनियों को टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ज़ोन-2 के ग्राम उखलारसी, मोदीनगर में गंगनहर के किनारे विनीत कुमार सूरी द्वारा खसरा संख्या 606,607,608 व 610 में लगभग 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर लगभग 250 वर्ग मीटर में भूतल पर हॉल की छत डालकर प्रथम तल के कालम में कंक्रीट भरने का का काम करवा रहे थे। वहीं, आशीष शर्मा खसरा संख्या 675 ग्राम जलालाबाद मोदीनगर में लगभग 550 वर्ग मीटर में ईंट चिनाई करने और लोहे के पिलर खड़े करने का काम कर रहे थे। इसी के साथ ही जलालाबाद में गौरव गर्ग व सुरेश गर्ग द्वारा बालाजी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री का निर्माण खसरा संख्या 675 में करा रहे थे। इन सभी निर्माणों पर रोक लगाई गई है। अपर सचिव ने बताया कि कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। बावजूद इसके अवैध निर्माण किया जा रहा था। सभी निर्माणों को सील कर दिया गया है। वहींं, जलालाबाद में ही प्रशांत शर्मा व अजय शर्मा द्वारा गंग नहर के किनारे 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर छह फुट ऊंची दीवार का निर्माण कर ट्रस लगाने का कार्य किया जा रहा था। यहां भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
13600 वर्ग मीटर में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर
जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि ग्राम मोरटी के खसरा संख्या 600 में अशोक जैन द्वारा लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर मिट्टी की सड़क के दोनों तरफ अवैध प्लाटिंग कर चहारदीवारी बनवाई जा रही थी। अटौर में खसरा संख्या 332ए पर लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में श्रीनिवास द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसी गांव में खसरा संख्या 333, लगभग 4600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत भू-उपविभाजन करने के लिए सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। सड़कों को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।