{"_id":"62b9302801644801fa1a498d","slug":"textile-factory-in-masoorie-mg-road-catches-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहीं दमकल की छह गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहीं दमकल की छह गाड़ियां
Mon, 27 Jun 2022 09:50 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:50 AM IST
सार
गाजियाबाद के रहने वाले अमित की मसूरी में शिव शंकर टेक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। जानकारी के अनुसार ट्रांसफर्मर खराब होने से फैक्टरी में रविवार से कम बंद था। अचानक सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में दीनानाथपुरपुठी में एमजी रोड पर टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पिछले पांच घंटे से दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। कड़ी मशक्कत कर दमकलकर्मी अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। राहत यह है कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
गाजियाबाद के रहने वाले अमित की मसूरी में शिव शंकर टेक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। जानकारी के अनुसार ट्रांसफर्मर खराब होने से फैक्टरी में रविवार से कम बंद था। अचानक सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई।
सीएफओ सुनील कुमार का कहना कि काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका है। टीम कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।