फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ten crore business done on Akshaya Tritiya

Ghaziabad News: अक्षय तृतीया पर दस करोड़ का हुआ कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ten crore business done on Akshaya Tritiya
हापुड़। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर शहर के सराफा बाजार में काफी चहल पहल रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। इस दौरान वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दूसरे सामानों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया का दिन अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर शहर के सराफा बाजार की दुकानों में खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, पुराना बाजार, कसेरठ बाजार में लोग सोना-चांदी खरीदने आए।
विज्ञापन


हालांकि दिन में गर्मी को देखते हुए सुबह से दोपहर तक बाजार सूने रहे और बाजारों में लोगों की कम ही भीड़ देखने को मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम में ठंडक होने के कारण लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। देर शाम तक लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की। वहीं, लोगों ने अक्षय तृतीया पर कार, दोपहियां वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ों की भी खरीदारी की। इसके साथ ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में भवन निर्माण की नींव रखी और शुभ कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा कारोबारी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीय पर सहालग न होने के कारण कारोबार पिछले वर्षों के मुकाबले कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed