फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Temperature will increase daily from today, heat will torment

Ghaziabad News: आज से रोजाना बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase daily from today, heat will torment
गाजियाबाद। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। आद्रता 24 फीसदी रही। हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली रही। आज एक डिग्री इजाफे के साथ तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इसी सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के असार कम हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

-गेहूं निकलाई में आ रही समस्या :
इस वक्त गेहूं की फसल में कटाई के साथ निकलवाने का काम भी चल रहा है। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी में जहां कटाई का काम प्रभावित रहा। वहीं, अब हवा की गति बढ़ने से गेहूं निकलवाने के दौरान भूसा उड़ रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान रामअवतार त्यागी ने बताया कि किसानों का पूरा भविष्य मौसम की अनूूकूलता पर ही टिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed