{"_id":"67476ebc854a22f13103ec47","slug":"temperature-will-drop-by-three-degrees-cold-will-increase-at-night-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-519961-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन डिग्री लुढकेगा पारा, रात में बढेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन डिग्री लुढकेगा पारा, रात में बढेगी ठंड
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवंबर माह के अंत में मौसम का रूख तेजी से बदल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आद्रता 45 व रात 8 बजे हवा में नमी 90 फीसदी पहुंच गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 25 और रात में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ आठ के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्मॉग के साथ मध्यम कोहरा पड़ेगा। दस बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरे का असर हल्का होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की वजह से आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। 30 नवंबर के बाद तीन, चार दिन तक घना कोहरा झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
खेती के लिए भी जरूरी है ठंड : कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इस वक्त गेहूं की बुआई चल रही है। कई किसान बुआई को नवंबर के मध्य में निपटा चुके हैं और गेहूं उपज भी चुका है। गेहूं के बेहतर विकास के लिए अगले दो सप्ताह में सर्दी में इजाफा होना जरूरी है। गेहूं उपजने के बाद सर्दी नहीं पड़ी तो उत्पादन प्रभावित होगा।