फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager's house attacked, pressured to withdraw case

Ghaziabad News: किशोरी के घर किया हमला, मुकदमा वापसी का बनाया दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager's house attacked, pressured to withdraw case
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव में दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए किशोरी के घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और किशोरी व उसके परिजनों की बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर को जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना से किशोरी के परिजन दहशत में है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी महिला ने बताया कि जुलाई 2024 में गांव निवासी युवक ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही थी। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया और वह उन पर समझौता करने या मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया। आरोप है कि शनिवार शाम आरोपी दुष्कर्मी के छह से अधिक परिजन जबरन उनके घर में घुस गए और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने किशोरी और उसकी मां व भाभी की पिटाई की। चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ को आता देख आरोपी वहां भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला ने निवाड़ी पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed