फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager gives intoxicant to student in cold drink Raped after giving drink, also grabbed 19 thousand rupees

Ghaziabad News: किशोर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, 19 हजार रुपये भी हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager gives intoxicant to student in cold drink 

Raped after giving drink, also grabbed 19 thousand rupees
खोड़ा। थाना क्षेत्र की काॅलोनी में दोस्त की बहन और आठवीं की छात्रा (15) को पड़ोसी किशोर (15) ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। मां का आरोप है कि 25 मई को वह बेटे के साथ गांव गई थीं। उसी रात में किशोर ने खाना बनाने के बहाने छात्रा को घर बुलाया उससे दुष्कर्म किया और वीडियो फोटो मोबाइल में कैद कर लिए। किशोर और उसके भाई ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा से 19 हजार रुपये भी हड़प लिए। खोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


हाथरस की रहने वाली महिला खोड़ा थाना क्षेत्र में बेटे और 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि घर के पास 15 साल का किशोर अपने भाई के साथ रहता है। किशोर ने कुछ महीने पहले उनके बेटे से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उसने घर आकर सभी के साथ विश्वास बना लिया। 25 मई को वह बेटे के साथ गांव गई थीं। इस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी। रात करीब साढ़े नौ बजे किशोर उनके घर गया और छात्रा से बहाना बनाया कि उसका भाई ड्यूटी करने गया है। उसे खाना बनाना नहीं आता है। किशोर उनकी बेटी को घर ले गया, जब छात्रा खाना बना रही थी। तभी किशोर ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया । इसके बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे छात्रा ने होश आने पर घटना का विरोध किया। किशोर ने धमकी दी कि यदि किसी को घटना बताई तो वह उसका वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। आरोप है कि किशोर ने छात्रा को वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन बार दुष्कर्म किया और घर में रखे 19 हजार रुपये भी हड़प लिए। मां ने घटना का पता चलने पर किशोर और उसके भाई से विरोध किया। दोनों ने गाली-गलौज कर उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मां की शिकायत पर छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देने, नकदी हड़पने और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। उससे घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed