फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager dies under suspicious conditions over Rs 40 in Hapur

Murder: हापुड़ में 40 रुपये को लेकर किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का आरोप- उधारी मांगने पर की हत्या

Mon, 15 Jul 2024 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

हापुड़ के गढ़ कोतवाली इलाके के गांव सरूरपुर में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर बेहोशी की हालत में अपनी ही मौसी के घर के पीछे पड़ा हुआ मिला था। परिजनों का आरोप है कि गांव की अन्य किशोर ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
Teenager dies under suspicious conditions over Rs 40 in Hapur
Hapur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक किशोर की 40 रुपये को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसके साथियों पर है। पुलिस तहरीर आने के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गढ़ कोतवाली इलाके के गांव सरूरपुर के रहने वाले महर आलम के तीन बेटे और तीन बेटी हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। महर आलम के 13 वर्षीय बेटा आकिब ने अपने गांव के रहने वाले एक किशोर को कुछ दिन पहले 40 रुपये उधार दिए थे जो उसको वापस नहीं मिले थे।
विज्ञापन


रविवार की शाम को आकिब ने पैसे न मिलने पर दूसरे किशोर का मोबाइल छीन लिया था, उसको लेकर वह अपनी मौसी के घर चला गया था। तभी पीछे से दूसरा किशोर भी वहां पहुंच गया। जहां दोनों की कहासुनी हुई। आकिब की मौसी ने किशोर को मोबाइल वापस दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आकिब मकान के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। आकिब की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात उसके पुत्र को बुरी तरह पीटा गया। आनन फानन उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। हापुड़ में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।परिजन द्वारा अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed