फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager beaten on suspicion of stealing mare

Ghaziabad News: घोड़ी चोरी करने के शक में किशोर को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten on suspicion of stealing mare
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के चांदमारी इलाके में एक घोड़ी को कुत्ते से बचाने के लिए दूसरी ओर करने के दौरान एक किशोर को घोड़ी मालिक ने चोर समझ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने 13 साल के अरमान को बेल्ट से पीटा और इसके बाद ईंट से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 21 जून की है। मामले में अरमान की मां गुलशन ने विजयनगर थाने में सन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गुलशन ने बताया कि उनका बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है। 21 जून को उनका बेटा सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल कर लौट रहा था। रास्ते में कुछ कुत्ते वहां बंधी घोड़ी पर भौंक रहे थे। कुत्ते काट न लें ऐसे में वह उसे दूसरी तरफ करने लगा। इस बीच घोड़ी मालिक ने उसे देख लिया और चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पहले उसने बेल्ट और थप्पड़ से पीटा और फिर उसके सिर पर ईंट मार दी। सन्नू के साथ उसके दो साथी भी थे। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed