फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teams were formed to take action against Chinese string

चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनीं टीमें

Thu, 18 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teams were formed to take action against Chinese string
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगने के साथ ही बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने इस मांझे पर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम के कड़े आदेश के बाद अधिकारी बुधवार को बाजार में निकले। हालांकि पतंग-मांझे की ज्यादातर बड़ी दुकानें पुलिस को बंद मिलीं।
विज्ञापन


चाइनीज मांझे से लगातार हो रहे हादसों के चलते डीएम निधि केसरवानी ने इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम का आदेश है कि चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों से न केवल इस मांझे को जब्त किया जाए, बल्कि उनकेखिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम के निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मदेव सिंह और शहर कोतवाल धीरेंद्र यादव के साथ दिल्ली गेट बाजार पहुंचे। हालांकि पुलिस-प्रशासन की टीम से पहले ही शायद दुकानदारों को कार्रवाई का अहसास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते ज्यादातर पतंग-मांझे की दुकानें बंद मिली। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अब बृहस्पतिवार सुबह से ही टीम विशेष अभियान चलाएगी। किसी भी कीमत पर बाजार में चाइनीज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed