{"_id":"57b4bb264f1c1b1f176eaf4d","slug":"teams-were-formed-to-take-action-against-chinese-string","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनीं टीमें
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगने के साथ ही बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने इस मांझे पर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम के कड़े आदेश के बाद अधिकारी बुधवार को बाजार में निकले। हालांकि पतंग-मांझे की ज्यादातर बड़ी दुकानें पुलिस को बंद मिलीं।
चाइनीज मांझे से लगातार हो रहे हादसों के चलते डीएम निधि केसरवानी ने इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम का आदेश है कि चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों से न केवल इस मांझे को जब्त किया जाए, बल्कि उनकेखिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
बुधवार को डीएम के निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मदेव सिंह और शहर कोतवाल धीरेंद्र यादव के साथ दिल्ली गेट बाजार पहुंचे। हालांकि पुलिस-प्रशासन की टीम से पहले ही शायद दुकानदारों को कार्रवाई का अहसास हो गया।
विज्ञापन
इसी के चलते ज्यादातर पतंग-मांझे की दुकानें बंद मिली। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अब बृहस्पतिवार सुबह से ही टीम विशेष अभियान चलाएगी। किसी भी कीमत पर बाजार में चाइनीज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा।