फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teams of doctors will be formed in all five zones for sterilization of dogs.

Ghaziabad News: कुत्तों की नसबंदी के लिए पांचों जोन में गठित होगी डॉक्टरों की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teams of doctors will be formed in all five zones for sterilization of dogs.
गाजियाबाद। आवारा कुत्तों से लोगों को निजात दिलाने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने पांचों जोन में पशु चिकित्सकों की टीम गठित कर कुत्तों की नसबंदी के अभियान को तेज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मेयर का कहना है कि अब तक कितने कुत्तों की नसबंदी की गई है, कितना भुगतान किया जा चुका है, इसकी रिपोर्ट तलब की जाएगी। उनका कहना है कि नसबंदी के बाद भी कुत्तों की संख्या कैसे बढ़ रही है, इसकी जांच कराई जाएगी। नए एबीसी सेंटर के निर्माण में हो रही देरी पर स्टेटस रिपोर्ट का पता किया जाएगा। शासन को रिमाइंडर भेजकर स्वीकृत बजट मांगा जाएगा।
विज्ञापन


नए सेंटर को शुरू होने में लगेेंगे दो महीने
नए एबीसी सेंटर का निर्माण शुरू होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम की संस्था सीएंडडीएस को दी गई है। सीएंडडीएस के प्रोजेक्टर मैनेजर रंजीत कुमार का कहना है कि नए सेंटर के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 85 लाख का बजट शासन ने स्वीकृत कर दिया है। स्वाइल टेस्टिंग का काम हो चुका है। दीपावली से पहले निर्माण शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
23 कुत्ते पकड़े गए
सोमवार को निगम की टीम ने 23 कुत्तों को पकड़ा है। एबीसी सेंटर संचालक डॉ. प्रीतपाल ने बताया कि विजय नगर सेक्टर नौ से 10, विजय नगर बाईपास पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से तीन, सेक्टर 23 संजय नगर से एक, वसुंधरा सेक्टर 10 से नौ कुत्ते पकड़कर लाए गए। 21 कुत्तों की नसबंदी की गई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed