फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teachers not only teach the children here

शिक्षक नहीं हैं तो बच्चे ही पढ़ाते हैं यहां

Thu, 05 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers not only teach the children here
teacher - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में पढ़ने के बजाय बच्चे मिड डे मील खाकर लौट आते हैं। वहीं, ज्यादातर स्कूलों में बच्चे ही एक दूसरे को गिनती और कविता सिखाकर पांच घंटे की पढ़ाई पूरी करते हैं। यह हाल किसी एक-दो स्कूल का नहीं बल्कि नगर क्षेत्र के दस जूनियर हाईस्कूलों का है, जो एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों को नए सत्र में नए शिक्षक मिलने की उम्मीद भी धूमिल हो चुकी है। इसकी वजह से क्लास में बच्चे स्वयं ही खड़े होकर अपना पीरियड लगाते हैं। शिक्षकों का प्रमोशन न होने से शहर के दस जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के  अध्यक्ष अमित गोस्वामी ने बताया कि प्रमोशन के लिए संघ कई बार डिमांड कर चुका है, इसके बावजूद शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि एक  ही शिक्षक पर क्लास के साथ ही कार्यालय का कार्य और मिड डे मील खिलाने से लेकर रजिस्टर तक का काम करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसए डा. प्रवेश यादव का कहना है कि शिक्षकों की कमी पूरे प्रदेश में चल रही है। जिले में पिछले दिनों कुछ प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन यदि सभी का प्रमोशन हो जाएगा तो प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक खाली हो जाएंगे।
 

एक अध्यापक वाले विद्यालय           छात्र संख्या
बम्हैटा जूनियर हाई स्कूल                  32
अर्थला जूनियर हाई स्कूल                155
मोरटा जूनियर हाई स्कूल                   43
रजापुर जूनियर हाई स्कूल                  43
राइटगंज जूनियर हाई स्कूल                52
सुभाषनगर जूनियर हाई स्कूल             45
विद्यालय जिसे चला रहे प्रभारी
बयाना जूनियर हाई स्कूल                 32
कैला जूनियर हाई स्कूल                 106
लट्ठमार कालोनी जूनियर हाई स्कूल     114
दुहाई जूनियर हाई स्कूल                  50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed