{"_id":"5722327b4f1c1b8d07a9163f","slug":"teachers-from-45-schools-took-disaster-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 स्कूलों के टीचर्स ने ली आपदा ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 स्कूलों के टीचर्स ने ली आपदा ट्रेनिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
training
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू वर्ल्ड स्कूल में एनडीआरएफ और ग्लोबल एकेडमी ऑफ पब्लिक सेफ्टी एंड हेबीटेट मैनेजमेंट (जीएपीएसएचएएम) के संयुक्त प्रयासों से वर्कशॉप आयोजित की गई। इसका उद्घाटन एनडीआरएफ की 8 वीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव, जीएपीएसएचएएम के सीईओ सौरभ गौतम, अनुराग बाजपेयी और स्कूल के डायरेक्टर अरुणाभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
पीके श्रीवास्तव ने बताया गया कि आपदा के वक्त कैसे बचाव करें इस संबंध में 45 स्कूलों के टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि कहा कि प्राकृतिक आपदा कहीं भी कभी भी आ सकती है। दिल्ली-एनसीआर सबसे खतरनाक जोन में हैं।
विज्ञापन
यदि यहां तेज भूकंप आ गया तो जान-माल की काफी हानि होगी। इससे बचने के लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स और टीचर्स को ट्रेंड किया जाए। यदि कुछ स्टूडेंट्स और टीचर्स ट्रेंड होंगे तो वह अन्य लोगों को भी ट्रेंड कर सकेंगे।
विज्ञापन