{"_id":"58dfcd204f1c1b3f0663dd43","slug":"teacher-sleeping-in-dm-tour-services-finished","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के दौरे में शिक्षक सोते मिले, सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के दौरे में शिक्षक सोते मिले, सेवाएं समाप्त
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। शैक्षिक सत्र के पहले दिन डीएम ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। गांधीनगर में चल रहे इंटीग्रेशन कैंप में निरीक्षण के दौरान सोते हुए पाए जाने पर एक शिक्षक की सेवा समाप्ति के निर्देश बीएसए को दिए।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से शैक्षिक सत्र का आरंभ हो गया। पहले ही दिन डीएम समेत 25 प्रशासनिक अधिकारियों ने 125 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कविनगर प्राथमिक विद्यालय, लाल क्वार्टर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के साथ ही गांधीनगर प्राथमिक विद्यालय और इंटीग्रेशन कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अन्य स्कूलों में तो व्यवस्थाएं ठीक मिलीं लेकिन गांधीनगर प्राथमिक विद्यालय के क्लासरूम में गंदगी देख डीएम भड़क गईं। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी ेसे जवाब तलब करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित एक्स सी लैटिंग्स लर्निंग कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कैंप में 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते पाए गए, जिनमें से अधिकतर मूक बधिर हैं। इस दौरान डीएम ने बच्चों के हॉस्टल का भी निरीक्षण किया जहां पर राजीव (इंटीरैस्टर टीचर) बच्चों के हास्टल में डयूटी आवर्स में सोते हुए मिले।
डीएम निधि केसरवानी ने इस पर बेहद नाराजगी जताई और बीएसए को शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हॅास्टल के बिस्तर बदलने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्कूलों में 15 अध्यापक/शिक्षामित्र/अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के भी निर्देश दिए गए।
आज खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
गाजियाबाद। पोलियो दिवस होने की वजह से रविवार 2 अप्रैल को सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय तय समय पर खुलेंगे। सभी विद्यालयों में शिक्षक सीनियर छात्रों के सहयोग से स्थानीय बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगे। बीएसए लालजी यादव ने कहा कि रविवार को कोई भी स्कूल बंद पाए जाने पर हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।