फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher in Ghaziabad Alleges Attempted Conversion Uproar Outside St. Teresa Academy

प्रिंसिपल ने बनाया ईसाई बनने का दवाब: टीचर बोली- चर्च ले जाकर करती थी ब्रेनवॉश, करती धर्मांतरण के लिए प्रेरित

Tue, 05 May 2026 09:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 May 2026 09:06 PM IST
सार

स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रधानाचार्य सिस्टर लूर्द का कहना है कि शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं और उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। स्कूल सभी धर्मों का सम्मान करता है और अनुशासनहीनता पर ही कार्रवाई की जाती है। 

विज्ञापन
Teacher in Ghaziabad Alleges Attempted Conversion Uproar Outside St. Teresa Academy
महिला ने लगाया धर्मांतरण का आरोप - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित संतपुरा कॉलोनी स्थित सेंट टेरेसा एकेडमी की एक शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। इसके बाद मंगलवार को माहौल गरमा गया। बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच व हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और धरना दिया। साथ ही भगवा रंग से जय श्रीराम लिखकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इसके बाद देर शाम तक स्कूल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता जारी रही।

विज्ञापन

अरुणा रानी ने लगाया ब्रेनवॉश का आरोप
शिक्षिका अरुणा रानी, जो वर्ष 2012 से पीटीआई के रूप में कार्यरत हैं, ने मोदीनगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन शिक्षकों और छात्रों को गैर हिंदू धार्मिक स्थलों पर ले जाकर ब्रेनवॉश करता है और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है। उनका दावा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि टीका और कलावा पहनने पर आपत्ति की जाती है और उनके हाथ पर बने भगवान राम व शिव के टैटू हटाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके बेटे की टीसी काटने और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नियंत्रित किया मामला
मामले की जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा और थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

क्या बोला स्कूल?
दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रधानाचार्य सिस्टर लूर्द का कहना है कि शिक्षिका पर पहले भी अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं और उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। स्कूल सभी धर्मों का सम्मान करता है और अनुशासनहीनता पर ही कार्रवाई की जाती है। उनके अनुसार शिक्षिका ने कार्रवाई से बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। एसीपी भास्कर वर्मा के अनुसार, मामला गंभीर है और सभी पक्षों से पूछताछ कर निष्पक्ष जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed