फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tax to be abolished from inside mandis

मंडियों के अंदर से भी खत्म हो टैक्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Tax to be abolished from inside mandis
मंडियों के अंदर से भी खत्म हो टैक्स - शनिवार को दुकानें बंद रखकर विरोध करेंगे व्यापारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क खत्म करने का व्यापारियों ने स्वगात किया है लेकिन मंडी के अंदर शुल्क लागू रहने से व्यापारी विरोध पर उतारू हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महानगर व्यापार मंडल और गाजियाबाद फूड ग्रेन्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंडी शुल्क, यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग की है। इसके विरोध में व्यापारी आज हड़ताल भी करेंगे। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि मंडी के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारी किराये पर अपनी दुकानें चलाते हैं। ऐसे में मंडी के अंदर भी मंडी शुल्क को समाप्त करना चाहिए। फूड ग्रेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने कहा कि मंडी शुल्क के साथ यूजर चार्ज और लाइसेंस व्यवस्था भी पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए। व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावल ने कहा कि अपनी मांग को लेकर मंडी व्यापारी आज हड़ताल करेंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हुए मंडी शुल्क खत्म करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed