{"_id":"58ed01994f1c1b9c36cf6914","slug":"target-63-the-corporation-made-only-16-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट 63 का, निगम ने बनाए सिर्फ 16 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टारगेट 63 का, निगम ने बनाए सिर्फ 16 शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
BIO TOILET
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉयलेट्स बनाने के टारगेट को भी नगर निगम पूरा नहीं कर पाया। निगम को 63 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराना था लेकिन अब तक निगम सिर्फ 16 शौचालय ही बना पाया है। खास बात यह है कि निर्माण पूरा होने के बावजूद इन 16 शौचालयों का संचालन नहीं किया जा रहा है।
अब इनके संचालन के लिए प्राइवेट संस्थाओं को तलाशा जा रहा है। टॉयलेट्स की कमी को लेकर एनजीटी भी नगर निगम को फटकार लगा चुकी है। इसके बाद शहरों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भी फंड जारी किया। निगम ने 63 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया था, जहां सामुदायिक शौचालय बनाए जाने की जरूरत है।
इनमें से अधिकांश स्थान ऐसे हैं जहां झुग्गियां या मलिन बस्तियां बसी हैं। निगम अधिकारियों ने 31 मार्च तक टायलेट्स बनाने का दावा किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 16 शौचालयों का निर्माण पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
यहां तैयार हो चुके सामुदायिक शौचालय
वैम्बे कालोनी, विकलांग कालोनी, दीनदयालपुरी, लोनी रोड स्थित पंचशील कालोनी, राठी इस्पात मिल के पास, संजय कालोनी अर्थला, वसुंधरा सेक्टर-01, सिहानी, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर गैराज, कुटी गांव भोपुरा, हिंडन विहार रेत मंडी, संजय नगर एम ब्लाक, वैशाली सेक्टर-2, विवेकानंद नगर, बीईएल कालोनी ब्रिज विहार के पास।
अन्य स्थानों पर भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा। तैयार हो चुके शौचालयों को संचालन के लिए प्राइवेट फर्म या संस्थाओं को दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
- अब्दुल समद, नगरायुक्त