{"_id":"60ca3b8b8ebc3e2e0a3b895f","slug":"tantrik-abdul-samad-taken-13-lakh-rupees-from-pravesh-gurjar-to-make-amulet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में नया खुलासा: 13 लाख लेकर दिया था समद ने ताबीज, उल्टा असर होने पर प्रवेश ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में नया खुलासा: 13 लाख लेकर दिया था समद ने ताबीज, उल्टा असर होने पर प्रवेश ने की वारदात
Thu, 17 Jun 2021 10:43 AM IST
Vikas Kumar
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:43 AM IST
सार
ज्ञानेंद्र का कहना है कि तंत्र-मंत्र करने और ताबीज बनाने के नाम पर समद ने 13 लाख रुपये लिए। इनमें से काफी पैसे इंतजार को भी दिए। जब प्रवेश का काम धंधा नहीं चला तो उसे इंतजार पर गुस्सा आया। वह एक और तांत्रिक के पास गया। उसने उसे बताया कि समद का ताबीज उल्टा असर कर रहा है।
विज्ञापन
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई, फिर काटी दाढ़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद ने ताबीज बनाने के 13 लाख रुपये लिए थे, उसका कैंटर अपने बेटे के नाम करा लिया था, इसके बाद उसने प्रवेश गुर्जर के लिए तंत्र-मंत्र भी किया था, लेकिन इससे कुछ फायदा होने के बजाय उल्टा असर हुआ...यह दावा मंगलवार को अभय गुर्जर उर्फ कल्लू के पिता ज्ञानेंद्र ने किया। प्रवेश के साथ मिलकर समद को पीटने और उसकी दाढ़ी काटने के मामले में अभय भी जेल गया है। वह मुख्य आरोपी प्रवेश का दोस्त है। ज्ञानेंद्र का कहना है कि उनके बेटे ने उन्हें पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश के साथ मुकदमे में नामजद सभी आरोपी जिम में जाते हैं। वहीं पर सबकी दोस्ती हुई। प्रवेश का एक परिचित इंतजार है। इंतजार अब्दुल समद के लिए काम करता है। वह ही प्रवेश को समद के पास ले गया था। प्रवेश पहले डीजे किराए पर देने का काम करता था। यह काम चला नहीं। उसका अपना कैंटर था। यह भी चल नहीं रहा था। परेशानी दूर कराने की बात कहकर ही इंतजार उसे समद के पास ले गया था।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र का कहना है कि तंत्र-मंत्र करने और ताबीज बनाने के नाम पर समद ने 13 लाख रुपये लिए। इनमें से काफी पैसे इंतजार को भी दिए। जब प्रवेश का काम धंधा नहीं चला तो उसे इंतजार पर गुस्सा आया। वह एक और तांत्रिक के पास गया। उसने उसे बताया कि समद का ताबीज उल्टा असर कर रहा है। इसी बीच प्रवेश की पत्नी का गर्भपात हो गया तो वह और गुस्से में आ गया। उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद यह घटना की।
विज्ञापन
इंतजार ने ही दर्ज कराया प्रवेश पर मुकदमा
ज्ञानेंद्र का कहना है कि प्रवेश ने इंतजार से कहा कि वह उसके 13 लाख रुपये समद से वापस कराए। उसने वादा किया था कि ताबीज से काम नहीं हुआ तो पैसा वापस दिलाएगा। प्रवेश ने इंतजार से यह भी कहा कि उसने जो पैसा लिया है, पहले उसे वापस करे। इसी पर इंतजार ने समद के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज करा दिया। इसी मामले में प्रवेश 12 जून को जेल गया है।