{"_id":"642885efc6aec606730fee17","slug":"tanker-owner-conspired-to-rob-three-arrested-ghaziabad-news-c-30-1-68083-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टैंकर मालिक ने रची थी फर्जी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टैंकर मालिक ने रची थी फर्जी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। दस दिन पूर्व डासना पेरिफेरल रोड मुरादाबाद कट के पास चालक को बंधक बनाकर कैंटर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार टैंकर मालिक ने फर्जी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि कैंटर मालिक भूपेंद्र चौधरी ने चालक नरेंद्र के साथ मिलकर कैंटर लूट की फर्जी साजिश रची थी और अपने विरोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पेरिफेरल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फर्जी लूट का खुलासा हुआ। मामले में सफारी गाड़ी में सवार उत्तम सिंह निवासी दलौता गांव शेरगढ़ जनपद मथुरा व हरिओम सिंह निवासी अकबरपुर गांव छाता मथुरा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में चालक नरेंद्र ने बताया कि कैंटर में 15 लाख रुपये कीमत का फर्निस ऑयल भरा था, जो मथुरा से आ रहा था, कैमरे में पीछे सफारी गाड़ी आ रही थी, कार सवार बदमाशों ने मामूली से मारपीट कर चालक से कैंटर लूटने का ड्रामा रचा था। इसके बाद कुछ दूरी पर चालक व कैंटर को छोडक़र फरार हो गये। पुलिस जांच में लूट की वारदात फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
50 हजार में कराई थी लूट
डीसीपी ने बताया कि ऑयल से भरा टैंकर लूटने के लिए मालिक ने 50 हजार रुपये बदमाशों को दिए थे। पकड़े गए बदमाशों से घटना में प्रयुक्त सफारी कार बरामद की गई है। बाकी फरार बदमाशों की तलाश चल रही है।