{"_id":"6945578db439d261bd07534b","slug":"talent-hunt-competition-organized-at-mother-dream-play-school-in-ghaziabad-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Fri, 19 Dec 2025 07:18 PM IST
राहुल तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:18 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले के न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
टैलेंट हंट में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादनगर में न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा, सतीश सपरा, रमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आव्य, वैन्या, वेर्णिका, दूसरा स्थान ऐश्वर्य, भूविका, अक्षिता व तीसरे स्थान पर अर्णव, अनिरुध, पार्थ रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के जज सतीश सपरा और रमेश शर्मा ने विजेताओं का चयन किया। विजेता छात्रों ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र दुर्वा, प्रंजली, अयांश, दविक, अश्वत, अयांश शर्मा, ऋषभ, रियाशी, माहिर को भी सम्मानित किया। मंच संचालन तनु रतुरी ने किया। दिव्यांशी, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन