{"_id":"56f1789b4f1c1b2d72f14d42","slug":"taking-feedback-cbse-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड एग्जाम की फीड बैक ले रहा सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड एग्जाम की फीड बैक ले रहा सीबीएसई
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड एग्जाम में पेपर कैसे आ रहे हैं। यदि पेपर में पूछे गए प्रश्न कठिन है तो स्टूडेंट्स को सॉल्व करने में क्या दिक्कतें आ रही हैं। पेपर को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। यह फीड बैक सीबीएसई ले रहा है।
विज्ञापन
कक्षा 12 वीं के प्रत्येक पेपर के बाद टीचर्स और स्टूडेंट्स सीबीएसई के दिए गए परफार्मा पर अपना फीड बैक भरकर जमा कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 12 वीं के बोर्ड एग्जाम का पहली बार फीड बैक ले रहा है।
विज्ञापन
कमला नेहरू नगर स्थित विशेष केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ए झा ने बताया कि प्रत्येक दिन पेपर की समाप्ति पर टीचर्स और स्टूडेंट्स पेपर से संबंधित अपना फीड बैक देते हैं। फीड बैक देने के लिए सीबीएसई ने एक परफार्मा तैयार किया है।
विज्ञापन
इस परफार्मा में टीचर्स बताएंगे कि पेपर कैसे आया। यदि पेपर कठिन था को कौन से पार्ट को सॉल्व करने में स्टूडेंट्स को परेशानी हुई। कितने प्रश्न बुक्स से आए थे। कितने प्रश्न बाहर से पूछे गए। टीचर्स पेपर के लगभग हर पार्ट के बारे में अपनी राय देंगे। इस परफार्मा के बाद सीबीएसई बाद में कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।