फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Take dealt bank off work today and tomorrow

आज और कल निपटा लें काम फिर बैंक बंद

Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Take dealt bank off work today and tomorrow
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हड़ताल के दौरान बंद बैंक ऑफ इंडिया की शाखा। - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों के पास बैंकों में लेनदेन के लिए केवल दो दिन का समय है। शनिवार (8 अप्रैल) से बैंकों में लगातार छुट्टियों का दौर रहेगा। इसलिए ग्राहक अपना जरूरी काम बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही निपटा लें।
विज्ञापन


अक्तूबर माह में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। यानी इस दौरान बैंकों में किसी तरह का कामकाज नहीं होगा। छुट्टियों का यह दौर शनिवार से शुरू हो रहा है। सिंडिकेट बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि 8 अक्तूबर को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 9 को रविवार की सरकारी छुट्टी रहेगी। 10 अक्तूबर यानी सोमवार को रामनवमी, 11 अक्तूबर को दशहरा और 12 अक्तूबर को मुहर्रम की सरकारी छुट्टी रहेगी। ऐसे में पांच दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व महीने के पहले शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक बंद थे। लगातार बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों के सामने कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए ग्राहक समय रहते ही इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed