{"_id":"57a627934f1c1b27112b8a58","slug":"take-a-photo-the-app-will-send-to-solve-the-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींच, एप पर भेजें... हल होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खींच, एप पर भेजें... हल होगी समस्या
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
स्वच्छ भारत बनाने के लिए शुरू किया गया अभियान गाजियाबाद में भी लोगों को सहूलियत देगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेस के जरिए की गई वर्कशॉप के दौरान ‘स्वच्छता एप’ लांच किया है।
देश के 4 हजार से ज्यादा शहरों में लोग इस एप को मोबाइल पर डाउन लोड कर सकेंगे। इस एप पर लोग अपने शहर की सफाई से संबंधित फोटो खींचकर भेज सकेंगे। संबंधित नगर निगम उसे निर्धारित अवधि में हल कराएगा। केंदीय शहरी विकास मंत्रालय ने लोगों की सुविधा के हेल्पलाइन नंबर (1969) भी जारी किया है।
शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेस के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की। गाजियाबाद में भी नगर आयुक्त अब्दुल समद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव, एडीएम प्रशासन, नगर निगम की कंसलटेंट फर्म के पदाधिकारी उमाशंकर पांडेय समेत कई अधिकारी वीडियो कांफ्रेस में शामिल रहे।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2017 में होने वाले अब तक के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 500 शहरों को शामिल किया गया है। उसी की तैयारियों को लेकर यह वर्कशॉप आयोजित की गई थी। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण की गाइड बुक, स्वच्छता एप लांच किए गए हैं।
इसके अलावा सिटीजन कॉल सेंटर की शुरुआत कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘स्वच्छता एप’ की मॉनीटरिंग केंद्र सरकार के स्तर पर भी की जाएगी। समस्या का फोटो अपलोड होते ही वह केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास भी पहुंच जाएगा। निस्तारण होने या न होने की जानकारी भी मंत्रालय के पास पहुंचेगी।